श्री श्री 1008 प्रिय दास महाराज योगी दास।
समालखा। गढ़ी छाज्जू गांव स्थित शिव मंदिर में श्रीश्री 1008 प्रियदास महाराज योगी दास की पांचवीं बरसी पर शनिवार को भंडारा लगाया जाएगा। यह आयोजन उनके प्रमुख शिष्य शक्ति दास की देखरेख में होगा।
समाजसेवी पवन ठेकेदार ने बताया कि इस वर्ष 30 मई को लगभग 12 गांवों के लोगों के लिए शुद्ध देशी घी का प्रसाद बनाया जाएगा। श्रीश्री 1008 प्रियदास महाराज योगी दास का निधन 30 मार्च 2021 को हुआ था। उनकी याद में हर साल भंडारे और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 15 फरवरी 2022 को शक्ति दास, सरस्वती दास व ग्रामीणों की उपस्थिति में महाराज की मूर्ति की स्थापना गांव के मंदिर में की गई थी। महाराज बचपन से ही मां काली के परम भक्त थे और उन्होंने कम उम्र में सन्यासी जीवन अपना लिया था।