फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भजन से समझाई ईश्वर की महिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। नूर वाला स्थित एवी स्कूल में वेद मंदिर का साप्ताहिक सत्संग धूमधाम से मनाया। यज्ञ के ब्रह्मतत्व पद पर रोहतक की आर्य प्रतिनिधि सभा से पंडित रामनिवास आर्य रहे। उन्होंने उपदेशक भजनों से सभी को भाव विभोर किया। पंडित रामनिवास ने प्रभु को न भूल नशे में ना झूल... से मानव के चोले की कीमत को समझाया। सत्संग में मुख्य यजमान दिलीप नीतू रहे। मंच संचालन कोषाध्यक्ष रामचंद्र गाल्याण ने किया। यज्ञ व्यवस्था मंत्राणी मधु शास्त्री ने की।
विज्ञापन

प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थी प्रत्यूष, रौनक, ओम, नितिन, जतिन, अक्षित, पलक, अराधना और नरेला से आए सुबोध त्यागी ने यज्ञ में आहुति डाली। विरेंद्र सचदेवा ने शांति पाठ से सत्संग का समापन किया। इस अवसर पर ममता, पुष्पा, सतेंद्र, पूनम शर्मा, किरण, निशा, नीतू चौधरी, बलजीत यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें