मालखा। पाईट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गाना गाता हुआ बॉलीवुड सिंगिंग स्टार स्टेबिन बेन
- फोटो : Panipat
समालखा। पाइट कॉलेज में 2021 सत्र के नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी कारबांकल 2021 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के पांच हजार से अधिक विद्यार्थी और पूर्व छात्र शामिल हुए। इस मौके पर बॉलीवुड गायक स्टेबिन बेन ने गीतों से समा बांध दिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त सुशील सारवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में पढ़ाई के साथ ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी बहुत महत्व है। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम में हिंदी और अंग्रेजी में डेक्लामेशन, एड मेड शो, एंकर हंट और कविताओं जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
एड मेड शो में अमन भाटिया, शीनू, प्रियंका सैनी और गौरव नागपाल की टीम को पहला इनाम मिला। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में एमबीए की सिमरन छाबड़ा अव्वल रहीं और बीकॉम ऑनर्स की ईशा को दूसरा पुरस्कार मिला। एंकर हंट के विजेता बीटेक के ओजस्वी बने। सोलो गायन में बीबीए के अनुराग पहले और एमबीए की अदिति दूसरे स्थान पर रहे। कविता में रुपाली और रिद्धिमा क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे।