फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव क्षेत्र से गरीब, किसान व जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा लाभ : ढांडा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंचायत और सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि को-ऑपरेटिव क्षेत्र में नई पद्धति लागू कर 36 बिरादरी के गरीब, किसान व जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया कराए गए हैं। को-ऑपरेटिव की सेवाओं के माध्यम से आप सफल व्यवसायी और प्रगतिशील किसान बन सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात रविवार को दी पानीपत अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के भवन के पांचवें स्थापना दिवस पर जीटी रोड पानीपत स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। ढांडा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिसमें को-ऑपरेटिव क्षेत्र में काफी अवसर हैं। महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की भी सरकार की अहम प्राथमिकता है। इसी को लेकर सोनीपत में मसाला मंडी बनाई जाएगी। जहां काफी महिलाओं व युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि को-ऑपरेटिव क्षेत्र की 10 नामचीन हस्तियों को चंडीगढ़ जल्द बैठक बुलाकर इस क्षेत्र को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। ताकि किसान, गरीब व जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
दी पानीपत अर्बन को-आपरेटिव बैंक के संस्थापक ओपी शर्मा ने बताया कि बैंक हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में सेवाएं दे रहा है। उनका उद्देश्य गरीब लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। इस अवसर पर बैंक के सीएमडी विकास शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्थापना दिवस पर केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें