फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बापौली ब्लाक समिति के अध्यक्ष को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी बापौली ब्लॉक समिति के अध्यक्ष जोनी रावल को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तीन दिन के रिमांड का समय पुरा होने पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसके मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मोबाइल फोन की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया।
विज्ञापन

बापौली थाने में 14 जून को एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि उसकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। ब्लॉक समिति के अध्यक्ष जोनी रावल ने उसे बहलाकर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच उसने उसकी एक वीडियो बना ली थी। आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। जिसे लेकर एक बार महिला के पति ने उसे बात भी की थी। लेकिन इसके बाद भी वह नहीं माना और वीडियो अपने दोस्तों को वायरल कर दी। जिससे महिला तनाव में आ गई और उसने 19 मई को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसकी उपचार के दौरान 21 मई को मृत्यु हो गई थी।
बापौली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बीते शुक्रवार को आरोपी जोनी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। जिसमें उसने वीडियो बनाई थी। पुलिस ने मोबाइल फोन जांच के लिए फोरेंसिक लैब को भेज दिया था। मंगलवार को रिमांड का समय पूरा होने पर पुलिस ने आरोपी जोनी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 16 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बापौली प्रभारी नीरज ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें