फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मेडिकल स्टोर से हो रही थी प्रतिबंधित इंजेक्शन की सप्लाई, संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित इंजेक्शन की तस्करी के मामले में नया खुलासा किया है। गोहना के एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित इंजेक्शन की सप्लाई हो रही थी। एएनसी की टीम ने रविवार शाम को गोहाना से मेडिकल स्टोर संचालक दीपक निवासी गोहाना को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने यूपी से कम दाम में प्रतिबंधित इंजेक्शन खरीदकर बेचना स्वीकार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि एएनसी की टीम ने वीरवार को प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो तस्कर सोनीपत के बुटाना गांव निवासी हरकेश उर्फ काला व देवेंद्र उर्फ देवा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 460 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन भी बरामद किए थे। पूछताछ में हरकेश ने बताया था कि उसने इंजेक्शन गोहाना के मेडिकल स्टोर से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस टीम मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश में जुट गई थी। रविवार शाम को पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी दीपक ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके सोनीपत के बुटाना गांव निवासी आरोपी हरकेश उर्फ काला को 460 नशीले प्रतिबंधित पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन कमीशन पर बेचना स्वीकार किया। आरोपी दीपक ने बताया उसका गोहाना में मेडिकल स्टोर है। हरकेश उसके पास करीब दो साल से काम कर रहा है। वह यूपी व दिल्ली से नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन कम कीमत पर लाकर हरकेश को कमीशन पर बेचने के लिए देता था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान नशीले इंजेक्शन की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें