फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बैंक सिक्योरिटी गार्ड की घर में हत्या, चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

Tue, 09 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मदन लाल का फाइल फोटो। परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र के गढ़ सरनाई गांव में रविवार की देर रात बैंक सिक्योरिटी गार्ड की घर में हत्या कर दी गई। मृतक मदन लाल सैनी (38) का शव देर रात करीब ढाई बजे घर में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान के साथ गले में कपड़ा लिपटा हुआ मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाया है। मदन लाल की मां केला देवी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच मौके पर बुलाई गई फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।

शौच के लिए उठे 12 साल के बेटे ने पिता को देखा खून से लथपथ
मृतक के भाई राजेंद्र ने बताया कि मदन लाल अपने घर में पत्नी और 12 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। रविवार रात करीब दो बजे उनका बेटा शौच के लिए उठा तो उसने पिता को चारपाई पर खून से लथपथ हालत में देखा। उसने तुरंत मां को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मदन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र के अनुसार, परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सेक्टर-13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। राजेंद्र ने बताया कि उनका दूसरा भाई दिनेश सीबीआई में तैनात है। भाई की हत्या की सूचना मिलने पर वह भी पानीपत पहुंच गया है।

बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
प्रारंभिक जांच में मदन लाल के सिर और पीछे गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। जांच के दौरान शुरुआत में फंदा लगाने भी कही जा रही थी लेकिन बाद में जब पुलिस ने गहनता से मौके का निरीक्षण किया तो कुछ संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि गढ़ सरनाई गांव में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस टीम जल्द ही वारदात का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मदन लाल का फाइल फोटो। परिजन- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें