फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदी बेअसर : निर्माण रूका न ध्वस्तीकरण... कूड़ा भी जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में ग्रैप-3 की पाबंदियों का कोई असर नहीं है। शहर में बुधवार को पूरा दिन निर्माण और विध्वंस कार्य चलते रहे और जगह-जगह कूड़ा जलता रहा। प्रशासन या संबंधित विभागों की ग्रैप-3 के लिए कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की। इन सबके बीच बुधवार को एक्यूआई बढ़कर 286 पर पहुंंच गया। जबकि यह मंगलवार को 238 पर था।
विज्ञापन

जिले में एक्यूआई करीब 49 अंक बढ़ा है। प्रशासन या इसके लिए गठित टीम ने ग्रैप-3 के लागू होने के दूसरे दिन कोई नई कार्रवाई नहीं की। एचएसपीसीबी ने सीएक्यूएम के पुराने क्लोजर नोटिस के आधार पर बुधवार को चार फैक्टि्रयों को सील किया है।
जिले में बुधवार को सुबह एक्यूआई 238 था। दिन के समय शहर में बरसत रोड, सेक्टर-25 समेत कई स्थान जगह कूड़ा जलाया गया। वहीं शहर में चारों तरफ निर्माण और विध्वंस का कार्य किया गया। बुधवार शाम तक एक्यूआई बढ़कर 287 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

एचएसपीसीबी ने सील की चार फैक्ट्री : सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) जिले की चार फैक्टि्रयों के शुक्रवार क्लोजर नोटिस जारी किए थे। एचएसवीपी की टीम ने बुधवार को चारों फैक्ट्री सील कर दी। एसडीओ कुलदीप ने बताया कि आयोग ने कुराड़ और पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक-एक और आसन गांव में दो फैक्टि्रयों को क्लोजर नोटिस जारी किए थे। आयोग के आदेशों के आधार पर फैक्टि्रयों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें