फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशाब करने गया शराब ठेके का सेल्समैन,शटर खोलकर चुरा ले गए दो युवक 24.5 हजार से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी के पास बने शराब ठेके का सेल्समैन पेशाब करने गया तो पीछे से दो युवक साढे़ 24 हजार रुपये नकदी से भरा बैग चुराकर बाइक पर फरार हो गए। सेल्समैन की शिकायत पर किशनपुरा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनील पुत्र महेंद्र निवासी गांव जींद ने बताया कि वह अनाज मंडी के पास बने शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। गत दो सितंबर को रात साढे़ 11 बजे ठेके का शटर नीचे कर वह पेशाब करने चला गया। उसे शटर खुलने की आवाज सुनाई दी, वह अचानक मौके पर पहुंचा तो दो युवक ठेके के अंदर से बाहर की तरफ भागे। दोनों युवक उनके नकदी से भरे बैग उठाकर ले गए। बैग में कुल 24530 रुपये दो मोबाइल फोन थे। आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों के पास पिस्तौल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें