फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौली गांव में डेरे पर डकैती, ग्रामीणों ने एक दबोच, पुलिस बोली-थाने ले आओ उगलवा लेंगे राज

Sat, 06 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो       
विज्ञापन

पानीपत। गांव बड़ौली स्थित डेरे पर वीरवार रात करीब दो बजे छह हथियार बंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। इसी दौरान लोगों की आंख खुल गई तो वे  हवा में फायर करते हुए भाग निकले। फायरिंग से जागे ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर धुन दिया। साथी के फंसने पर बदमाशों ने कई बार फायर कर उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी और एक बदमाश की बात कही। आरोप है कि इसके भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं आई। उलटे बदमाश को थाने लेकर आने के लिए बोल दिया। इससे भड़के ग्रामीणों ने ने बदमाश के साथ सड़क पर बैठने की चेतावनी दे डाली। इस पर सीआईए वन और थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव  बड़ौली स्थित रतन के डेरे पर वीरवार रात दो बजे छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस दौरान वहां सो रहे लोगों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। इससे आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ एकत्रित होते देख बदमाश हवाई फायर करते हुए भागने लगे। इस पर लोगों ने पीछा कर रतन के डेरे के पास से एक बदमाश को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को रस्सी के साथ बांध दिया। उसने अपनी पहचान भरत निवासी हरपुरा गोरखपुर यूपी के बताई। आरोपी ने ग्रामीणों के सामने कबूला कि वह अपने पांच अन्य साथियों के साथ ट्रक में आए थे।
विज्ञापन

मुंशी बोला थाने ले आओ, यहीं पूछताछ कर लेंगे
शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे ग्राम सरपंच प्रेम सिंह रंगा ने वारदात की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। आरोप है कि वहां के मुंशी ने एसएचओ से बात करवाने की बात कही और फोन काट दिया। पुलिस का फोन न आने पर उन्होंने दोबारा फोन किया तो पुलिस ने घटनास्थल पर आने की बजाय आरोपी को थाने लाने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए।
रातभर करते रहे छुड़ाने का प्रयास       
ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब दो बजे रतन के डेरे पर छह हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था। लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश के अन्य साथी रात भर हवाई फायर करते हुए उसे छुड़ाने की कोशिश करते रहे।
नजदीक स्थित स्कूल में लेते थे शरण      
आरोपी ने बताया कि उसके साथियों में एक ट्रक चालक है। उसी के ट्रक में वे यहां पहुंचे थे। उसके साथ प्रताप राजा, अरविंद राजा, राजा प्रताप और दो अन्य थे। खुलासा किया कि वे लोग रात को वारदात करने के बाद नजदीक स्थित एक स्कूल में शरण लेते थे। फिर मौका देखकर वहां से चले जाते थे। बताया जा रहा है कि उस स्कूल का एक अध्यापक भी वारदात में शामिल होता था।
पहले कर चुके हैं लूट
गांव बड़ौली स्थित डेरे पर बदमाश इससे पहले भी लूट कर चुके हैं। बदमाशों ने पहले दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर दिवंगत जगबीर के यहां लूट की थी। बदमाश अपने साथ चांदी के आठ सिक्के, दो जोड़ी तागड़ी, चार जोड़ी पाजेब, पांच ग्राम की सोने की अंगूठी, चार जोड़ी कानों के झुमके, गले के हार पांच सेट, हाथों के कड़े, गले के दो हार, सोने के मंगलसूत्र व दो मांग के टिक्के चोरी कर ले गए थे।
खतरा भांपने पर कहते थे मोदी-मोदी      
पकड़े गए बदमाश ने खुलासा किया कि वे लोग किसी प्रकार का खतरा भांपने पर मोदी-मोदी चिल्लाते थे। इससे उसके साथी सचेत हो जाएं और मौके से भाग निकलें। ग्रामीणों ने बताया कि रात को भी पकड़े जाने पर बदमाश मोदी-मोदी कहते हुए भाग खड़े हुए।
बाइक सवार से मारपीट कर लूटी बाइक, नकदी      
केस दर्ज के बारे में पूछना है
गांव उग्रा खेड़ी निवासी जोगेंद्र ने बताया कि वीरवार रात करीब डेढ़ बजे वह अपने खेत से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव का ही राजकुमार दो-तीन अन्य के साथ खड़ा था। राजकुमार ने उसकी बाइक रुकवाई। आरोप है कि उसने जैसे ही बाइक रोकी। बदमाशों ने उस पर कपड़ा डालते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उससे दो हजार रुपये, एक मोबाइल और बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जोगेंद्र ने बताया कि उसने राजकुमार के ढाई हजार रुपये देने थे। उसके परिजनों ने यह पहले ही दे दिए थे। इस मामले को लेकर पहले भी उसके साथ झगड़ा किया गया था। राजकुमार ऐसी वारदात करेगा, इसका उसे अंदाज नहीं था। लूट की सूचना पर पहुंची थाना चांदनी बाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। इस बारे में थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि गांव उग्रा खेड़ी में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर पैसे व बाइक छीनने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



गांव बड़ौली में ग्रामीणों ने रात को चोरी का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को काबू किया है। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की धुनाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ वहां आया था। पिटाई से युवक को चोटें आई हैं। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। ग्रामीणों ने आरोपी बताए युवक के परिजन लुधियाना में रहते हैं। उनको बुलाया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।       
चंद्रमोहन, प्रभारी, (ट्रेनी आईपीएस), थाना सदर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें