फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धूमधाम से मनाया बाबा श्याम का जन्मोत्सव

Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा में देवउठनी एकादशी पर श्याम बाबा का जन्मदिवस 25 किलो का केट काट कर धूमधाम से मनाया गया। विधायक मन मोहन भडाना मंदिर में पहुंचे और श्याम बाबा मंदिर में मत्था टेका। इस दौरान मंदिर प्रधान रोशन लाल और पुजारी मौजूद रहे। भक्तों की भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रखी थी। ट्रैफिक को गांव के बाहर रोका और इसके बाद भक्तों के लिए पैदल आवागमन की व्यवस्था बनाई।

गौतलब है कि श्री श्याम बाबा के शीश का दान फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को इस तपोभूमि पर हुआ था इसलिए फाल्गुन में यहां विशाल मेला लगता है। मान्यता है कि बरबरीक को खुद भगवान श्री कृष्ण ने वरदान दिया था कि चुलकाना में उनके नाम का धाम बनेगा। हारे हुए भक्तों का तुम सहारा बनोगे। उन्हें वरदान मिला था कि कलयुग में उनकी हर घर पूजा होगी।
विज्ञापन


चुलकाना धाम में चारों तरफ भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने खूब खरीदारी की। प्रसाद फूल माला बाबा की तस्वीरें खरीदी। श्याम बाबा के जन्मदिन पर मंदिर परिसर को फूल मालाओं और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। श्री शाम सेवा मंडल द्वारा भंडारा लगाया गया। भोड़वाल माजरी रोड पर विशाल संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्याम जगत के कलाकारों ने चुलकाना धाम की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


श्री श्याम बाबा का कोलकाता के मशहूर फूलों की 151 मालाओं से शृंगार किया गया। श्री श्याम बाबा की समालखा, पानीपत, गोहाना, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, सफीदों, हिसार, मेरठ, शामली, गनौर, दिल्ली आदि अनेक स्थानों से रथयात्रा चुलकाना धाम में पहुंची। यात्रा में भक्तों द्वारा पुष्प और इत्र वर्षा की गई। इस अवसर पर प्रधान रोशन लाल, प्रवीन सिंगला, प्रदीप बसंल, राकेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें