फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मोटापा निवारण शिविर में योग का महत्व बताकर किया जागरूक

Sun, 31 May 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
शिविर में योग का अभ्यास करते योग प्रेमी। स्रोत : सभा
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय योग संस्थान जिला टैगोर द्वारा हाली पार्क में आयोजित पांच दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का शनिवार को चौथा दिन रहा। शिविर में योग प्रेमियों को योगाभ्यास के बाद योग और प्राणायाम का महत्व बताकर जागरूक किया गया। शिविर में मुख्य रूप से सूक्ष्म क्रियाएं, योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इसमें करीब 140 योग प्रेमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने बताया कि हाली पार्क में प्रतिदिन योग अभ्यास कराया जाता है। पांच दिवसीय मोटापा निवारण शिविर का रविवार को समापन होगा। लोग शिविर में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और योग का अभ्यास कर योग का महत्व समझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक बार मोटापा बढ़ने के बाद उसे कम कर पाना उतना ही मुश्किल हो जाता है और मोटापा अनेक बीमारियों का कारण है और इससे शरीर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। हमें योग नित्य प्रतिदिन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर अपने शरीर के लिए आसन प्राणायाम और ध्यान अवश्य करना चाहिए । योग हमारे शरीर को निरोग बनाता है और इससे आयु बढ़ती है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग सभी आयु के लोगों को करना चाहिए। योग के माध्यम से हम परमात्मा से जुड़ सकते हैं। इस अवसर पर सनी बजाज, तमन्ना, सुभाष सैनी, नीतू शर्मा व नीतू प्रजापति उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें