फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-29 की फैक्टरी में जागरूकता सेमिनार, बाल श्रम व अपराधों के खिलाफ उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बाल श्रम, बाल यौन शोषण और बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए सेक्टर-29 स्थित पीपी इंटरनेशनल फैक्टरी में एक विशेष जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। स्टेट क्राइम ब्रांच (मानव तस्करी निरोधक इकाई) पानीपत की इंचार्ज नमना के नेतृत्व और एमडीडी ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार किया। सेक्टर-29 इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीभगवान व उनकी कार्यकारिणी ने इंचार्ज नमना का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इंचार्ज नमना ने कहा कि बच्चों को बाल श्रम में झोंकने के बजाय उन्हें स्कूल भेजकर शिक्षा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने और बच्चों से जुड़े अपराधों की रोकथाम में पुलिस का खुलकर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला समन्वयक संजय कुमार ने कहा कि बाल श्रम एक गंभीर कानूनन अपराध है और इसके खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को दृढ़ संकल्प लेना होगा। प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित माहौल, शिक्षा और खेलकूद का अधिकार दिलाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस पहल से पुलिस-जनता का सहयोग मजबूत होगा और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें