फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तारा एनक्लेव में प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
-आपदा का मुकाबला धैर्य रखने और सावधानियों से संभव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। नेस्ले इंडिया लिमिटेड व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बुधवार को तारा एनक्लेव काॅलोनी में आपदा प्रबंधन पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने आग लगने, भूकंप आने व अमोनिया गैस के रिसाव का मुकाबला करने के उपयोगी गुर बताए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में धैर्य और सूझबूझ कायम रखना पहली शर्त है। सर्दियों में कमरा पूरी तरह बंद करके अंगीठी न जलाएं, अंगीठी से जानलेवा विषैली गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड निकलती है। रसोई, कमरों में एग्जॉस्ट फैन या रोशन दान जरूर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेस्ले इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री प्रमुख हितेश जैन ने बताया कि दिल्ली एनसीआर का क्षेत्र भूकंप के खतरे की अधिकता वाला क्षेत्र है, यहां भवन बनाते समय विशेष सावधानी रखें। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. तरनप्रीत सिंह, पीएचसी पट्टीकल्याणा से डॉ. नेहा व शशिकांत साहू मौजूद रहे।
18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें