फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जरूरतमंद और श्रमिकों को मिलेगी निशुल्क स्वास्थ्य सहायता, दिन के समय होगी संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यालय चंडीगढ़ से पानीपत भेजी गई एंबुलेंस
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में रेडक्रॉस अब जरूरतमंद लोगों और श्रमिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराएगा। इसके लिए दो एंबुलेंस रेडक्रॉस को मिली हैं।
जिला सचिवालय परिसर से बुधवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने नई एंबुलेंस को नारियल फोड़कर और झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस विशेष रूप से जरूरतमंद, श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों को दिन के समय स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित की जाएगी। इस पहल से ऐसे जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस सुविधा के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उपायुक्त ने कहा कि मानवता की वास्तविक पहचान जरूरत के समय दूसरों के काम आने में है। कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का सहारा देना केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी के उपचार में बाधा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि यह एंबुलेंस मुख्यालय चंडीगढ़ से पानीपत के लिए भेजी गई है। फिलहाल इसका संचालन दिन के समय किया जाएगा। इन्हें भविष्य में जरूरत के अनुसार रात में भी शुरू किया जा सकता है। इस सेवा के संचालन की जिम्मेदारी अमित कुमार को सौंपी गई है। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. सुनील बसताड़ा, रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण, डीटीओ हरमेश, प्रेरणा बजाज, सोनिया और नरेंद्र मौजूद रहे।
जरूरतमंद इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
इंचार्ज अमित कुमार : 95881-85866
एंबुलेंस चालक अजय : 98177-55761
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें