पानीपत। आर्य कॉलेज में शुक्रवार को वूमन डेवलपमेंट सेल एवं फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में स्तन कैंसर जागरूकता विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, कारण, बचाव और समय पर इलाज की जानकारी प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता फोर्टिस अस्पताल की रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की वरिष्ठ निदेशक व विभागाध्यक्ष एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विनीता गोयल का वुमन डेवलपमेंट सेल की प्रभारी डॉ. मीनल तालस ने स्वागत किया। डॉ. विनीता गोयल ने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ रही गंभीर स्वास्थ्य समस्या है लेकिन शुरुआती चरण में इसकी पहचान होने पर इसका सफल उपचार संभव है।
जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने एक पावर पॉइंट प्रस्तुति भी प्रस्तुत की। जिसमें रोग से जुड़े आंकड़े और बचाव के उपाय दर्शाए गए। प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिला सेल की प्रभारी व स्टाफ सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. शिखा गर्ग, डॉ. सुदेश, प्राध्यापिका प्रिया गुप्ता, सुमन सिंगला, अंजू शर्मा, काजल व नेहा मौजूद रही।