संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विश्व जागृति मिशन की ओर से सनौली रोड स्थित बीकेजीएम स्कूल कांशीगिरि मंदिर में शनिवार को बाल संस्कार केंद्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में धर्म, संस्कृति, सभ्यता, संस्कार व नैतिकता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
यह कार्यक्रम परिवार जोड़ो अभियान टीम के अंतर्गत किया गया। तीन बार ओउम के उच्चारण से शुरुआत करते हुए बहन वीना चुघ ने बच्चों को सूर्य नमस्कार व अन्य कई योग आसन सिखाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
बहन नीलम दत्ता ने कविता के माध्यम से बच्चों को माता-पिता व बड़ों का आदर करने की सीख दी। प्रीति और पायल ने कहानी सुनाकर ईमानदारी से रहने की शिक्षा दी।
मिशन के प्रवक्ता भीम डुडेजा ने बताया कि छोटे बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं। इनको बचपन में जो संस्कार दिए जाएंगे, वो सारी उम्र याद रहेंगे। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से भी दूरी बनाने की सलाह दी।
हरियाणा प्रभारी आरएन रावल, मिशन के प्रधान डॉ. जगजीत आहूजा व संयोजक इंद्र चुघ ने बच्चों को उपहार दिए। मौके पर मंदिर प्रधान हरीश खुराना, संरक्षक पुरुषोत्तम शर्मा, महामंत्री गिरीश अरोड़ा, राजू शर्मा, चुन्नी लाल चावला, रमेश आर्य, सुभाष सोनी, लेखराज जताना व कैलाश लूथरा मौजूद रहे।