फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
ग्रामीणों को नशा मुक्त ​रहने की शपथ दिलाते पुलिस अ​धिकारी। संवाद - फोटो : एचएलबी कोच।
विज्ञापन
समालखा। पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाए रही है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने वीरवार को बसेड़ा, राक्सेडा, सिंबलगढ़, बुढ़नपुर व हथवाला गांव में जाकर नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर नशे के खिलाफ जागरूक किया। टीम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को नशा छोड़ने और समाज को सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह युवाओं को भविष्य अंधकार में धकेल देता है, इसलिए सभी को नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या नशा बेचने व करने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशा संबंधी जानकारी हेल्पलाइन 1933 पर साझा की जा सकती है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक बिना किसी डर या संकोच के नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़ी जानकारी साझा करे। यह हेल्पलाइन नंबर सातों दिन 24 घंटे सक्रिय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें