फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑटो पलटा, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली रोड पर सनौली पुलिस थाना के पास एक मोटर साइकिल ने ऑटो को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल की टक्कर से ऑटो पलट गई। ऑटो के नीचे दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

सनौली थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
कुटानी रोड निवासी गोविंद ने बताया कि उसका जीजा वार्ड सात के राकेश नगर निवासी मूलचंद (63) बुधवार शाम को ऑटो में कैराना जा रहा था। जब ऑटो सनौली पुलिस थाना से थोड़ी आगे पहुंचा तो सामने से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने ऑटो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही ऑटो चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। ऑटो पलट गया, चालक के पास बैठा मूलचंद ऑटो के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें