फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाहन की टक्कर से पलटा ऑटो, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव खुखराना के पास अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया। ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच लोगों समेत नौ लोग घायल हो गए। आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। घायलों को राहगीरों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। यहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव उझा निवासी रोहताश ने बताया कि वह ऑटो चालक है। उसको अपने बीमार ससुर उमेद को लेकर सफीदों अस्पताल जाना था। वो ऑटो में अपनी पत्नी काजल, साले संचित, बेटे कान्हा, ससुर उमर सिंह व चार पड़ोसियों के साथ सफीदों के लिए चला था। गांव खुखराना के पास अज्ञात वाहन ने उसकी ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गई। आरोपी वाहन चालक यहां से फरार हो गया। राहगीरों ने ऑटो सवार सभी को बाहर निकाला और निजी वाहनों से सिविल अस्पताल में भिजवाया। इस हादसे में सभी नौ लोग घायल हो गए। हादसे में उसकी पत्नी काजल, साला संचित और ससुर उमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनको डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें