पानीपत। जीटी रोड पर पार्क अस्पताल के सामने बोलेरो से टकराकर अनियंत्रित ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार नौ श्रमिक घायल हो। जिसमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वे सब फैक्टरी से लौट रहे थे।
हादस वीरवार रात करीब पौने दस बजे का है। घायल लक्ष्मी ने बताया कि दीवाना गांव स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक वीरवार रात को काम करने के बाद ऑटो में अपने घर आ रहे थे। वे जीटी रोड पर पहुंचे तो चालक से ऑटो तेज गति से चलाना शुरू कर दिया। जब वह पार्क अस्पताल के पास जीटी रोड पर ऑटो फ्लाईओवर पर चढ़ने लगा तो बोलेरो से टकरा कर ऑटो अनियंत्रित हो गया। जिससे ऑटो हाईवे पर पलट गया। हादसे में श्रमिकों को चोट लगी। जिसमें लक्ष्मी, फूलचंद और शबाना को ज्यादा चोट आई है। इनको जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।