फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची के प्यार के लिए चाचा का कत्ल: दोनों ने पहले खीर में दी नींद की गोली, फिर मुंह में कीटनाशक डाला, खुले राज

Fri, 19 Jun 2026 10:46 AM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

 प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी पिंकी और भतीजे विशाल ने बैंक गार्ड मदन की हत्या की। 7 जून की रात खीर में नशीली दवा देकर, फिर लोहे की छड़ से वार कर गला दबाया। पुलिस ने 18 जून को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
भतीजे के साथ मिलकर पति का किया कत्ल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के गढ़सरनाई में बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मदन की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर मदन की पत्नी पिंकी और जेठ के लड़के विशाल ने मदन की हत्या की थी। दोनों ने मदन को पहले खीर में नशीली दवा दी। इसके बाद मदन के मुंह में कीटनाशक डालने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Trending Videos

नशे की हालत में विरोध किया तो सिर में लोहे की छड़ से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना सेक्टर-13-17 पुलिस ने दोनों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में यह कबूल किया है। 

थाना सेक्टर-13-17 के प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि 8 जून को गढ़सरनाई की केला देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि 7जून की रात को उनके छोटे बेटे मदन का शव उनके घर पर चारपाई पर पड़ा मिला था। मदन के सिर से खून बह रहा था और गले में परना लिपटा हुआ था।

केला देवी ने बेटे की हत्या होने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। हालांकि परिजन पहले आत्महत्या की बात मानते रहे। उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या करने की बात कही थी। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और घटनाक्रम से पुलिस को मदन की पत्नी पिंकी और विशाल पर ही हत्या करने का शक हुआ।

पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया
पुलिस ने बुधवार शाम को मृतक मदन की पत्नी पिंकी से सख्ती से पूछताछ की। उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन, जब सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गई और भतीजे के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपी पिंकी ने बताया पति मदन शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इस कारण जेठ के लड़के विशाल के साथ उसकी बातचीत होने लगी और दोनों के बीच संबंध बन गए। पति को दोनों पर शक हुआ तो उसने विशाल से मारपीट शुरू कर दी। पिंकी इसी तरह पहले परिजनों को गुमराह किया था। उन्होंने हत्या को हादसा बताया था। परिजनों ने भी उनकी बात पर यकीन कर लिया था।

नशे की हालत में कीटनाशक पिलाने का था प्लान
साजिश के तहत विशाल नींद की गोलियां व कीटनाशक दवाई लेकर आया। सात जून की रात पिंकी ने मदन को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी। रात करीब 12:30 बजे वह छत के रास्ते घर आया। इसके बाद मदन को अंदर से बाहर चारपाई पर लेकर आए और हाथ-पैर बांध दिए। 
विज्ञापन

फिर दोनों ने मिलकर उसे कीटनाशक पिलाने का प्रयास किया। मदन ने इसका विरोध किया तो विशाल ने गुस्से में आकर उसके सिर में लोहे की छड़ से वार कर दिया। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या साबित करने साजिश की। आरोपी पिंकी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी विशाल को कड़ाई से पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें