हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने एसडीओ मॉडल टॉउन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एसई को मांग पत्र को सौंपकर एसडीओ के तबादले की मांग की है।
प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए मॉडल टाउन सब यूनिट के प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि एसडीओ सतीश गोयत की मनमानी से यूनिट के सभी कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि एसडीओ ने सीए को बीमारी की छुट्टी देने से भी साफ इनकार कर दिया है।
वहीं, यूनियन के अन्य कर्मचारी भी आठ घंटे की ड्यूटी करने के बजाय रात को 11 बजे तक काम करते हैं। लेकिन उसके बाद भी एसडीओ आए दिन उनकी शिकायत एसई और निगम उच्चाधिकारियों को भेज देता है।
मंच संचालक सुनील कुंडू ने बताया कि इस एसडीओ की व्यवहार से तंग आकर कई कर्मचारी अपना तबादला करा चुके हैं और कई कर्मियों को एसडीओ ने अपनी मर्जी से दूसरे सब डिविजन में बदली कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यूनियन कई बार निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यूनियन ने एसई को भी अपनी मांगो से अवगत करा दिया है। जब तक यूनियन की मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस मौके पर यशपाल देशवाल, सचिव प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार, महावीर सहरावत, नरेश कुमार, राजकुमार, ब्रह्मदत्त और रणजीत रुक्खी मौजूद रहे।