जिला नागरिक अस्पताल में मौजूदमृतक के परिजन। संवाद
पानीपत। फैक्टरी में काम करते समय पैर फिसलकर गिरने से फायरमैन कल्लू 45 की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के बेटे ने आरोप लगाए हैं कि फैक्टरी मालिक ने उन्हें सही सूचना नहीं दी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले मोनू ने बताया कि वे चार भाई बहन हैं। उनके पिता कल्लू 12 दिन पहले पानीपत आए थे। वह सेक्टर-29 में एक फैक्टरी में में फायरमैन की नौकरी करने लगे। शनिवार शाम को फैक्टरी में काम करते हुए ऊपर की मंजिल से उनका पैर फिसल गया। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मोनू ने फैक्टरी के मालिक पर सही सूचना न देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।