पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कुलदीप नगर से दो दिन पहले घर से निकली दो चचेरी बहनें लापता हो गईं। परिजनों ने थाने पर पहुंचकर इसकी सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है।
कुलदीप नगर के व्यक्ति ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से पंजाब के मोहाली का रहने वाले हैं। उनके दो बच्चे हैं। जिसमें बेटी की उम्र 17 साल और बेटे की उम्र 15 साल है। 29 दिसंबर को उनकी बेटी और भतीजी घर से अचानक लापता हो गई। उन्होंने दोनों की तलाश की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों बहनों की तलाश की जा रही है।