फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पर सरेराह युवती से की छेड़खानी, वीडियो वायरल

Wed, 27 Aug 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में छेड़खानी के आरोपी। पीआरओ
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जीटी रोड पर लालबत्ती चौक के पास रविवार शाम सड़क पार कर रही युवती से मोटरसाइकिल सवार दो कारोबारियों ने छेड़खानी कर दी। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक कारोबारी ने युवती को गलत तरीके से छुआ।
इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बागपत के सिनौली क्षेत्र के प्रमोद व संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वेस्ट कपड़े का कारोबार करते हैं और बरसत रोड पर गोदाम देखने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में चौक पर सड़क पार कर रही युवती को मोटरसाइकिल सवार युवक पीछे से गलत तरीके से छूते नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने वीडियो की जांच के आदेश दिए। जिसमें यह जीटी रोड लालबत्ती चौक के नजदीक यू-टर्न का मिला। इसके बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गोदाम देखने के बाद लौट रहे थे। उसी समय इस हरकत को अंजाम दिया था। थाना शहर की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें