पौधारोपण करती नई राह संस्था की सदस्य डॉ. हेमा रमन व अन्य। स्रोत : संस्था
पानीपत। नई राह संस्था की ओर से ग्रीन मिशन के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड में औषधीय वाटिका नैनो जंगल-27 का निर्माण किया। मुख्यातिथि संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने वाटिका का शुभारंभ किया। पार्षद अनिल मदान और डीईओ राकेश बूरा ने पौधों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को इस पहल के बारे में बताया। संस्था की प्रमुख डॉ. हेमा रमन ने कहा कि हमें आयुर्वेदिक दवा पौधों से ही प्राप्त होती हैं। प्रत्येक पौधा सैकड़ों बीमारियों के उपचार में अद्वितीय है। लेमन ग्रास मच्छरों को दूर रखता है, हड्डियों की बीमारियों में लाभकारी है, बहेड़ा त्रिफला का मुख्य हिस्सा है, अश्वगंधा खांसी दूर करता है। संस्था का उद्देश्य है कि बच्चे अपने प्राचीन आयुर्वेदिक ज्ञान को पहचानें और समझें कि प्रकृति ही हमारी सबसे बड़ी औषधशाला है। भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक सलूजा ने कहा कि शहर का हर नागरिक यदि एक पौधा भी लगाकर उसकी देखभाल करें तो पानीपत हरियाली और स्वास्थ्य का गढ़ बन सकता है। संवाद