फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छह साल की बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक धार्मिक स्थल के प्रमुख पर छह साल की एक बच्ची के साथ दुराचार के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को वीडियो गेम खेलने की कहकर अपने घर ले गया। बच्ची ने बचकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। इस मामले में समझौते का काफी दबाव डाला। किला थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किला थाना पुलिस को परिजनों ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि छह साल की बच्ची को एक धार्मिक स्थल का प्रमुख अपने साथ घर ले गया। उसने बच्चों को वीडियो गेम खेलने की बात कही और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची किसी तरह बचकर आई और उनको इसकी जानकारी दी। धार्मिक स्थल के प्रमुख ने राजनीतिक दलों व धार्मिक संगठनों के लोगों ने समझौते का दबाव डाला। परिवार को आर्थिक तौर पर बड़ी सहायता देने का भी प्रलोभन दिया। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और बच्ची के बयान दर्ज कराए। किला थाना के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि एक धार्मिक स्थल के प्रमुख पर बच्ची के साथ दुराचार के आरोप की शिकायत मिली है। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें