फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे पहली कक्षा के छात्र का बाइक सवारों ने किया अपहरण, शोर सुन नहर के पास छोड़कर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिंझौल में बाइक सवार दो बदमाशों ने पहली कक्षा के छात्र का अपहरण कर लिया। बड़े भाई ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। बदमाश छात्र को नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर के बाद बच्चा रोते हुए सरकारी स्कूल के पास मिला। सूचना पर मॉडल टाउन थाना पुलिस और सीआईए टू की टीमें मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बच्चा उन्हें सकुशल मिला है, काउंसिलिंग के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

गांव बिंझौल निवासी दिलबाग के बेटे देव और रौनक सरकारी स्कूल के छात्र हैं। देव नौ साल का है और कक्षा दूसरी का छात्र है जबकि रौनक छह साल का है और कक्षा पहली का छात्र है। दिलबाग दिहाड़ी मजदूरी कर घर चलाता है। दोनों बच्चे सोमवार को सुबह आठ बजे घर से स्कूल के लिए निकले थे। साढ़े आठ बजे देव दौड़ा-दौड़ा घर आया और अपने पिता दिलबाग को बताया कि रौनक को बाइक सवार दो युवक उठाकर ले गए हैं। शोर सुनते ही लोग स्कूल की ओर दौड़े। बच्चे की तलाश की गई और पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की गई। सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले लोगों ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था।
पूरी कहानी बड़े भाई देव की जुबानी
नौ साल के देव ने बताया कि अपने छोटे भाई रौनक का हाथ पकड़कर स्कूल जा रहा था। दोनों जैसे ही स्कूल के पास पहुंचे। पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक नीचे उतरा और रौनक को उठा लिया और बाइक पर बीच में बैठा लिया। रौनक रोने लगा और चिल्लाने लगा। बाइक सवार उसको उठाकर मेन सड़क की ओर भाग गए। वो भी रोने लगा और उसने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग जमा हो गए। उसने लोगों को बताया कि उसके भाई को उठाकर ले गए हैं। लोग सड़क की ओर दौड़े वो सीधा भागकर घर आया और पिता को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

सात माह पहले भी एक बच्चे का हो चुका है अपहरण
सात माह पहले स्कूल जाते वक्त चौथी कक्षा में पढ़ने वाले 10 साल के अमित पुत्र राममेहर का भी अपहरण हो गया था। पुलिस थाने में यह मामला दर्ज भी है। आज तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है। इस घटना के बाद से ही गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का शक है कि बदमाशों का गिरोह स्कूल में जाने वाले छोटे बच्चों को निशाना बना रहा है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि वो जल्द अमित का पता लगाए और बदमाशों पर कार्रवाई करें।
हेडमास्टर बोले- स्कूल की छुट्टी दी, बच्चों को स्कूल आना ही नहीं था
कोरोना वायरस के कारण सरकार ने सभी स्कूलों की छुट्टियों कर दी हैं। उन्होंने इस बारे में बच्चों को बता दिया था। उनको बच्चे के अपहरण की जानकारी नहीं है, बच्चों को स्कूल आना ही नहीं था। - बिजेंद्र सिंह, हेडमास्टर प्राथमिक पाठशाला, बिंझौल
बच्चे की काउंसिलिंग की जाएगी- कुमार
बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उन्हें बच्चा सकुशल मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने बदमाशों को नहीं देखा। वो मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। बच्चे की काउंसलिंग के बाद पूछताछ की जाएगी।- राजेश कुमार, जांच अधिकारी मॉडल टाउन पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें