फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची और वृद्धा से रेप की कोशिश

Fri, 29 May 2015 12:21 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सात साल की एक बच्ची और 60 साल की वृद्धा के साथ दुराचार के प्रयास के मामले सामने आए हैं।  सात साल की बच्ची का मामला थाना सदर के अंतर्गत और वृद्धा से दुराचार के प्रयास का मामला थाना इसराना के अंतर्गत एक गांव का है।
विज्ञापन


दोनों में आरोपी गांव के ही हैं। दोनों थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और जांच शुरू कर दी है।

मां की शिकायत पर केस दर्ज
थाना सदर के अंतर्गत एक गांव में सात साल की एक बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। बच्ची की मां ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने गांव के ही युवक पर इसका आरोप लगाया है। थाना सदर पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई और उसकी मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

वृद्धा के साथ दुराचार का प्रयास किया
थाना इसराना के अंतर्गत 60 साल की एक वृद्धा के साथ दुराचार के प्रयास करने का मामला आया है। थाना इसराना पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने वृद्धा के साथ दुराचार का प्रयास किया। थाना समालखा पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

वर्जन
थाना सदर और इसराना के अंतर्गत एक बच्ची और एक वृद्धा के साथ दुराचार के प्रयास की शिकायत मिली है। दोनों थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं और उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें