फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस पर हमला कर गाड़ी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दीनानाथ कॉलोनी में नशे में धुत एक युवक ने कॉलोनी में जमकर हंगामा मचाया। मकानों में ईंट बरसाई। लोगों से मारपीट की। जब यहां पुलिस आई तो युवक ने पुलिस पर भी ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

युवक ने पुलिस की डायल 112 की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस कर्मचारी भी युवक को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इसके बाद कॉलोनी के लोगों की मदद से युवक को काबू किया गया। अब पुलिस दीनानाथ कॉलोनी निवासी जफर व संजीदा ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी कॉलोनी में एक युवक नशे की हालत में घूम रहा था। वह बार बार गली के चक्कर लगा रहा था। जब उन्होंने उसे टोका तो वह गाली गलौज करने लगा। वह राहगीरों से मारपीट करने लगा। वह मकानों में ईंटें फेंकने लगा।
दिन भर यह युवक कॉलोनी में हंगामा करता रहा। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। वह पुलिस की गाड़ी को देखते हुए गाड़ी पर ईंट से हमला करने लगा। उसने डायल 112 गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस कर्मचारी भी हिंसक युवक को देखकर घबरा गए। इसके बाद युवक यहां से भागने की कोशिश करने लगा। लोगों ने युवक को किसी तरह से दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे तहसील कैंप थाना पुलिस में ले गई। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें