फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फैक्टरी में घुसकर कारोबारी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। डाडोला गांव में स्थित फैक्टरी में एक उद्यमी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कारोबारी धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सेक्टर-29 की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 के विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साथी सुमित के साथ थर्माकोल का कारोबार करते हैं। वे दोनों रविवार को डाडोला गांव स्थित अपनी फैक्टरी में बैठे थे। उसी समय सुमित के मोबाइल पर बलराम का फोन आया।
सुमित ने मोबाइल नहीं उठाया। उसने आरोप लगाया कि इसके आधे घंटे बाद बलराम अपने दोनों लड़कों और कुछ अन्य युवकों के साथ फैक्टरी पर पहुंच गया। उन्होंने आते ही उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप लगाए कि बलराम और उसके साथियों ने सुमित पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर लेबर भी वहां पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। सुमित को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें