फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 24 Oct 2013 12:10 AM IST
पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हाबड़ी मोड़ पर बुधवार देर शाम एक कपड़े के व्यापारी को उसके कपड़ा प्रतिष्ठान में घुसकर तीन बदमाशों ने कैश न मिलने के कारण गोली मार दी। गोली व्यापारी के पेट में लगी, जो आरपार हो गई। गंभीर हालत में व्यापारी को कैथल के अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


घटना के बाद व्यापारियों में दहशत फैल गई है और भारी संख्या में व्यापारी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। एसपी कुलदीप सिंह यादव ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार हाबड़ी मोड़ पर नेहा इंपोरियम संचालक महेंद्र सिंह बुधवार शाम करीब सवा आठ बजे प्रतिष्ठान को बंद कर घर जाने की तैयारी में थे।

इसी बीच तीन युवक मोटरसाइकिल से उनके प्रतिष्ठान पर आए। तीनों ने आते ही व्यापारी से सारा कैश देने को कहा, लेकिन व्यापारी महेंद्र सिंह ने कहा कि उसके पास पैसा नहीं है। इतना सुनते ही बदमाशों में से एक ने उस पर गोली दाग दी। जो महेंद्र के पेट में लगी तथा आरपार हो गई। गोली मारते ही हमलावर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घायल महेंद्र सिंह ने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन


उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। इतने में शोर सुनते हुए दो बदमाश भाग खड़े हुए, आसपास के लोगों की मदद से एक बदमाश को लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में लोगों ने घायल महेंद्र सिंह को तुरंत कैथल के इंदिरा गांधी मल्टीस्पैश्लिटी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
एसपी कुलदीप सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा मौके पर एकत्रित लोगों र्को आश्वस्त किया कि पुलिस इस तरह के बदमाशों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी।

घटना के बाद व्यापार मंडल फतेहपुर पूंडरी के प्रधान सुखदीप वालिया, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के हरीश लाल शर्मा, पंजाबी सभा के प्रधान योगेश उप्पल, सतपाल चुघ सहित भारी संख्या में व्यापारी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। एसपी से लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि यदि इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूंडरी बंद का आह्वान किया जाएगा। एसपी कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि पुलिस हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी। किसी को भी क्षेत्र में अशांति फैलाने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें