फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा पार्षद के घर पर हमला ससुर और देवर को डंडों से पीटा

विज्ञापन
घायल युवक के बयान लेती पुलिस।सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। नगर निगम के वार्ड-6 की भाजपा पार्षद कोमल पांचाल के मोती राम कॉलोनी स्थित आवास पर बुधवार रात करीब सवा 10 बजे 25-30 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पार्षद के ससुर ईशम पांचाल और देवर लखन पांचाल की लाठी-डंडों से पिटाई की और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से पड़ोसी युवक प्रिंस घायल हो गया।
हमलावरों ने दो कारों और मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की और मौके से भाग गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पार्षद के देवर लखन पांचाल की शिकायत पर 15 हमलावरों को नामजद करते हुए 25-30 अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पार्षद के घर पर हमले की सूचना पर डीएसपी सुरेश सैनी सीआईए की टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। हमलावरों की तलाश में तीन टीमें दबिश दे रही हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

रास्ते में विवाद के बाद घर पर टूटा गुस्सा
लखन पांचाल ने बताया कि वह बुधवार को अपने चाचा के साथ हरिसिंह चौक गए थे। वापसी में करीब साढ़े नौ बजे अमन पंडित, लव और उसका भाई चीनू अपने 4-5 साथियों के साथ रास्ता रोककर खड़े थे। रास्ता छोड़ने को कहने पर उन पर हमला हुआ, जिसे आसपास के लोगों ने बीचबचाव कराकर रुकवा दिया। वे घर पहुंचे, लेकिन रात करीब सवा 10 बजे अमन पंडित, लव और चीनू अपने 25-30 साथियों के साथ उनके घर पर हमला शुरू कर दिया।
हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार और मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर लखन और उनके पिता ईशम पांचाल बाहर आए, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों से वार शुरू कर दिए।

फायरिंग में पड़ोसी घायल, ससुर की हड्डी टूटी
हमले में ईशम पांचाल के पैर की हड्डी टूट गई। हमलावरों ने फायरिंग की, जिसकी एक गोली पड़ोसी प्रिंस को लग गई और वह वहीं गिर गया। इसके बाद हमलावर भाग गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से घायल प्रिंस को रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है, वहीं ईशम पांचाल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने लखन की शिकायत पर लव, चिराग, अमन पंडित, अमन, अमन उर्फ डांगी, निशु, पंकज, लवली, अंशु, विजय, राहुल बाबा, दीपक उर्फ बादशाह, कादिर राणा व उसका भाई, सौरभ उर्फ सिंगा, पाला का पौत्र व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आधा घंटे तक मचा उत्पात, कॉलोनी में दहशत
ईशम पांचाल ने बताया कि रात को करीब सवा 10 बजे वह घर के अंदर थे। तभी 30-35 हथियारबंद हमलावर गली में पहुंच गए और हमला शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह बाहर आए, तो हमलावरों ने गोली चलानी शुरू कर दी। कई राउंड फायर किए गए और लाठी-डंडों से भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। करीब आधा घंटे तक हमलावरों ने कॉलोनी में उत्पात मचाया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
विज्ञापन


वर्जन :

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए थाना तहसील और सीआईए की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार लिया जाएगा। गोली लगने से घायल युवक की हालत स्थित है पीजीआई रोहतक में उसका उपचार कराया जा रहा है। -विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय।

घायल युवक के बयान लेती पुलिस।सोशल मीडिया- फोटो : Archive

घायल युवक के बयान लेती पुलिस।सोशल मीडिया- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें