फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खलीला में रंजिश में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव खलीला पहलादपुर के रहने वाले कृष्ण ने गांव के ही कुछ लोगों पर तेजधार हथियार व लोहे की कुंडी से हमला कर उसे तथा उसके भाई व बहन को जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव की रहने वाली कमलेश और उसके बेटे गुरदयाल व रोहित ने लाठी-डंडों से उन पर हमला किया। जिसमें वो घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें झूठे केस में फंसाने के लिए धमकी भी देते हैं। आरोपियों से उन्हें जानमाल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें