पानीपत। कृषि तथा कल्याण विभाग विभाग के एटीएम और पीटीएम को आठ माह से वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में उनके बच्चों की स्कूल फीस और मकान का किराया तक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नेहा, रोहित, रिहान अहमद, संदीप, प्रताप, दीपक व सत्यवान ने बताया कि वे कृषि एवं कल्याण विभाग में एटीएम और पीटीएम के पद पर कार्यरत हैं। वे विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाते हैं। उनको विभाग से आठ माह का वेतन नहीं मिल पाया है। जिस कारण बच्चों की फीस तक नहीं जमा कर पा रहे हैं। उनमें से अधिकतर दूसरे राज्यों से हैं। वे यहां किराये पर रहते हैं। वेतन न मिलने पर किराया तक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में उनको मानसिक और आर्थिक परेशानी सामना करना पड़ रहा है।
कृषि उप निदेशक को सौंपा मांगपत्र : एटीएम और पीटीएम ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. आत्माराम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपना वेतन जारी कराने की मांग की। उप निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने उनका वेतन जल्द ही जारी कराने का आश्वासन दिया। संवाद