फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उखाड़कर ले गए एटीएम मशीन, मशीन में थे 3 लाख रुपये, सप्ताह में दूसरी बार वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए शनिवार की देर रात चुलकाना रोड पर यूनियन बैंक का एटीएम उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने पुराना थाना रोड से पिकअप चोरी की थी, जो सीसीटीवी में कैद है। सुबह वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी और छदिया गांव के पास से एटीएम को बरामद कर लिया। गन्नौर से भी चोरी की गई पिकअप गाड़ी बरामद की गई, जिसमें एक अन्य बैंक की उखाड़ी गई एटीएम भी मिली। इस एटीएम को गन्नौर से उखाड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक एटीएम उखाड़ने की दोनों वारदातें एक ही गिरोह ने अंजाम दी है। बदमाश शहर में एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस है कि गश्त तेज करने के दावे तक ही सीमित रह गई है। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चुलकाना रोड पर यूनियन बैंक की एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए हैं, जिसके बाद डीएसपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने गांव छदिया के पास से एटीएम को बरामद कर लिया। यूनियन बैंक के सह प्रबंधक नरेश कुमार का कहना है कि एटीएम में करीब 5 लाख साढ़े 12 हजार रुपये की राशि थी। समालखा में एटीएम उखाड़ने की एक सप्ताह में यह दूसरी वारदात है।
विज्ञापन

एटीएम ले जाने के लिए पिकअप किया था चोरी
बदमाशों ने एटीएम को उखाड़ने से पहले पुराना थाना रोड पर श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी का पिकअप चोरी किया था। उसी वाहन में वो एटीएम लेकर फरार हुए। ट्रेडिंग कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में पिकअप चोरी करने की घटना कैद हो गई। पुलिस ने पिकअप मालिक की शिकायत पर चोरी का भी केस दर्ज किया है।
जीपीआरएस से मिला पुलिस को सुराग
पुराना थाना रोड पर बोलेरो पिकअप में जीपीआरएस सिस्टम लगा हुआ है। रात को बदमाशों द्वारा चोरी करने के उसे स्टार्ट करने से लेकर उसको लेकर जाने की सारी लोकेशन जीपीआरएस के जरिए पिकअप मालिक के मोबाइल पर जा रही थी। लेकिन रात को सोने के कारण सुबह करीब सवा चार बजे मालिक ने मोबाइल देखा तो जीपीआरएस में ब्लेरो पिकअप करीब बीस किलोमीटर दूर थी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गन्नौर में सनपेड़ा रोड पर एक फार्म हाउस के रास्ते में ब्लेरो पिकअप बरामद की। उसके अंदर एटीएम मशीन, गैस सिलिंडर भी था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले शनिवार की देर रात बदमाश सर्विस लेन पर यूनियन बैंक की एटीएम उखाड़ ले गए थे। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। वहीं उनके हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने फिर से सप्ताह बाद शनिवार रात को ही चुलकाना रोड पर एटीएम को उखाड़ी तथा गन्नौर में भी एटीएम उखाड़ ले गए।
थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बैंक प्रबंधन को एटीएम की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए कहा गया है। सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखने की स्थिति में अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने को कहा है। इसको लेकर बैंकों को नोटिस दिए गए हैं। थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि समालखा से उखाड़ी गई एटीएम छदिया के पास से बरामद हुई है। जबकि सनपेड़ा रोड गन्नौर से ब्लेरो में बरामद हुई एटीएम गन्नौर में बैंक ऑफ बड़ौदा की उखाड़ी गई थी। दोनों में एक ही बोलेरो प्रयोग की गई। बदमाशों को पकडने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें