शिव नगर में रेत की ट्राली सड़क पर खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। खटीक बस्ती के युवकों ने तीन युवकों को बुरी तरह पीट पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए आते तो वहां भी उन पर हमला कर दिया।
दीपक पुत्र हवा सिंह निवासी शिवनगर ने बताया कि वो वीरवार शाम को अपने मकान पर रेत की ट्राली उतरवा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर कुलु व कर्ण निवासी खटीक बस्ती आए। उनके साथ दूसरी दो बाइक पर 4-5 युवक थे। आते ही उन्होंने कहा कि सड़क पर ट्राली क्यों खड़ी की है। इसी बात पर उन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इमें उसको काफी चोटें आई। उसके साथ साथ आरोपियों ने अनूप पुत्र राम सिंह व सचिन निवासी समालखा को भी छाती पर डंडे मारे। जाते वक्त आरोपी उसकी जेब से 25 हजार रुपये लूट कर ले गए। जोकि उसे रेत के पैसे देने थे। इसके वो सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए गए। आरोपियों ने वहां भी उन पर हमला कर दिया। ये वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।