फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज के खेल मैदान पर तैयार होंगे एथलेटिक्स और बेसबॉल के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा सरकार की तरफ से पूरे हरियाणा में 976 नर्सरी खोलने की घोषणा की गई है जिसमें पानीपत जिले में 29 नर्सरी खोली जाएगी। आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार खेलों को ओर ज्यादा बढ़ावा देने के लिए पूरे हरियाणा में 976 खेल नर्सरी शुरू करने जा रही है। इसमें आर्य कॉलेज के खेल मैदान पर एथलेटिक्स और बेसबॉल के खिलाड़ी तैयार करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। हम इस जिम्मेदारी को पूरी लगन के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया कि आर्य कॉलेज खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स और बेसबॉल के लिए कोच प्रदीप मलिक व सचिन कुमार खिलाडियों को तराशने का काम करेंगे।

बॉक्स


एथलेटिक्स व बेसबॉल के लिए 25-25 खिलाड़ियों का होगा चयन
आर्य कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश टूर्ण ने बताया कि एथलेटिक्स के लिए 25 लडकियों व बेसबॉल के लिए 25 लड़कों का चयन शुक्रवार 14 जून को आर्य कॉलेज के खेल मैदान पर सुबह नौ बजे किया जाएगा। आठ से 19 वर्ष तक के खिलाडी इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, फेमिली आईडी, बैंक पासबुक व दो पासपोर्ट साइज के फोटो अवश्य ले कर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें