फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आरव, यूवी, तनिश, विनीत ने रिले दौड़ में जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच युद्धवीर मलिक। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। ऑल इंडिया जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर रिले दौड़ में आरव, यूवी, तनिश और विनीत ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त तक चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई थी।
चारों खिलाड़ी राजाखेड़ी गांव की सोल्जर एकेडमी में अभ्यास करते हैं और कोच युद्धवीर मलिक से प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ी इससे पहले जिला और राज्य स्तर पर भी कई पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

कोच युद्धवीर मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों ने 100 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि एकेडमी फौजी भाईचारा संगठन की ओर से संचालित की जा रही है। यहां आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ हरसंभव सहायता दी जाती है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों आरव, यूवी, तनिश और विनीत ने बताया कि कोच के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनका लक्ष्य लगातार मेहनत कर देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।

विजेता खिलाड़ियों के साथ कोच युद्धवीर मलिक। स्वयं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें