फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन शिफ्ट करने के मामले में असिस्टेंट लाइनमैन निलंबित

विज्ञापन
04 फरवरी को प्रकाशित समाचार। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। बिना परमिट 33 केवी की लाइन को शिफ्ट करने के लिए तोड़े गए खंभे के मामले में शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने एएलएम संदीप को निलंबित कर दिया है। असिस्टेंट लाइनमैन का हेडक्वार्टर अब सिटी डिविजन के एसडीओ कार्यालय को बनाया गया है। अब एएलएम बिना अनुमति के हेडक्वार्टर को नहीं छोड़ पाएंगे। एसई के आदेश पर एक्सईएन और एसडीओ मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब नौ बजे वार्ड नंबर-21 की नेताजी कॉलोनी में बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिना परमिट के 33 केवी की चालू लाइन को शिफ्ट करने का प्रयास किया। चालू लाइन का खंभा तक ड्रिल कर तोड़ दिया गया। हाईवोल्टेज लाइन का ये खंभा टूटकर दूसरी 11 केवी की लाइन से टकरा गया। इससे जोरदार धमाका हुआ और पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। स्थानीय लोगों ने निगम अधिकारियों को प्रकरण की शिकायत दी लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
मामला उजागर होने के बाद निगम अधिकारियों को खंभा दुरुस्त करने समेत लाइन को सुचारु चालू करवाने के आदेश दिए हैं। शाम छह बजे लाइन को चालू कर दिया गया है। वहीं, लोगों ने निगम की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जानमाल की हानि होने का अंदेशा जताया है। लोगों ने बताया कि ये 33 केवी लाइन का खंभा बिजली निगम के ही एक कर्मचारी के खाली प्लॉट के सामने था। पहले भी इस लाइन को शिफ्ट करने का कई बार प्रयास किया गया। लोगों के विरोध के चलते ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

एएलएम को किया निलंबित
बिजली निगम कर्मचारी संदीप को निलंबित कर दिया गया है। बाकी मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - एसएस ढुल, एसई बिजली निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें