इसराना। नौल्था गांव में उधार दिए दो हजार रुपए मांगने पर देनदार ने युवक पर हमला कर दिया गया। घायल को उपचार के लिए इसराना के पास एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। थाना इसराना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुनील वासी नौल्था डुगराण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उससे संदीप वासी नौल्था ने करीब एक महीने पहले दो हजार रुपये उधार लिए थे। उसने मंगलवार को उससे पैसे वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। वह मंगलवार दोपहर बाद गोशाला से दूध लेकर अपने घर वापस जा रहा था। माजरा गांंव के रोड पर संदीप अपने साथ दो अन्य युवकों को साथ ले उसका रास्ता रोक कर लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल सुनील की शिकायत पर संदीप व दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।