पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस और मार्केटिंग मैनेजमेंट विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें कुरुक्षेत्र स्थित द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के अशोक अव्वल रहे। तृतीय स्थान भी कुरुक्षेत्र के हिस्से में गया। यह दयानंद महाविद्यालय की ग्रेसी सहारण को मिला। द्वितीय पुरस्कार सोनीपत के जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की आंचल शर्मा को मिला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई दी। क्विज की संयोजिका डॉ. किरण मदान और डॉ. पूनम मदान रहीं। इस अवसर पर कॉलेज की प्रबंध समिति के उप प्रधान बलराम नंदवानी और महासचिव एलएन मिगलानी आदि मौजूद रहे। संवाद