पानीपत। हाली अपना स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी अशफाक उल्ला खा की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या पूजा सैनी ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि अशफाक उल्ला खां देश की गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा। विद्यार्थियों ने भी अपने ओजस्वी भाषण और देशभक्ति कविताओं से समा बांध दिया। नितेश व गोलू ने उनकी क्रांतिकारी जीवनगाथा और रामप्रसाद बिस्मिल से अटूट मित्रता का जिक्र किया। आरती व सीमा ने कविताओं से जोश भरा। इस मौके पर सोनिया गर्ग, ज्योति रानी और श्रुति जैन मौजूद रही।