फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्दी बढ़ते ही बाजार में लेदर और वूल जैकेट की बढ़ी मांग

Sat, 27 Dec 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
दुकान के बाहर लगी लेदर और वूल जैकेट। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी बढ़ते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर लेदर और वूल जैकेट की बिक्री में इस बार जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। फैशन और गर्माहट का परफेक्ट मेल मानी जाने वाली लेदर जैकेट युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की पहली पसंद बनती जा रही है। वहीं, वूल जैकेट भी ठंड से बचाव के साथ-साथ आरामदायक होने के कारण लोगों को खूब भा रही है। दुकानों पर ग्राहक जैकेट की अलग-अलग वैरायटी देख रहे हैं और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


लेदर जैकेट की बढ़ी लोकप्रियता

लेदर जैकेट को हमेशा से ही स्टाइल और रुतबे का प्रतीक माना जाता रहा है। इस सर्दी में भी इसका क्रेज बरकरार है। युवाओं में लेदर जैकेट की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं, मध्यम आयु और बुजुर्ग वर्ग के लोग भी सिंपल और फुल स्लीव लेदर जैकेट पसंद कर रहे हैं, जो ठंड से अच्छी सुरक्षा देती हैं। बाजार में ब्लैक, ब्राउन और डार्क ग्रे रंग की लेदर जैकेट सबसे ज्यादा बिक रही हैं।

लेदर के साथ-साथ वूल जैकेट की मांग भी कम नहीं है। खासकर वे लोग जो ज्यादा देर तक बाहर काम करते हैं या जिन्हें हल्की और आरामदायक जैकेट चाहिए, वे वूल जैकेट को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि यह शरीर को अच्छी गर्माहट देती है और पहनने में भी आरामदायक होती है।
विज्ञापन


दुकानदारों से बातचीत

इंसार बाजार स्थित स्नो गारमेंट के संचालन विजय ने बताया कि इस बार जैकेट की बिक्री उम्मीद से ज्यादा हो रही है। ठंड बढ़ते ही लेदर जैकेट की मांग अचानक बढ़ गई है। रोजाना नए स्टॉक मंगाने पड़ रहे हैं। ग्राहक क्वालिटी के साथ-साथ फैशन पर भी ध्यान दे रहे हैं। बाजार में जैकेट 400 से लेकर 2500 रुपये तक की जैकेट में बिक रही हैं। बाजार में जैकेट की कीमत क्वालिटी और ब्रांड के हिसाब से अलग-अलग है। वूल जैकेट की बिक्री भी अच्छी चल रही है। खासकर सुबह और शाम की ठंड को देखते हुए लोग वूल जैकेट खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें