फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रत्नावली में आर्य पीजी कॉलेज का छठी बार जमाया कब्जा, 14 विधाओं में रहा अव्वल

विज्ञापन
राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव रत्नावली में लगातार छठी बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतने वाली आर्य कॉलेज
विज्ञापन
- राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव रत्नावली में लगातार छठी बार जीती ओवरऑल ट्रॉफी, 14 विधाओं में प्रथम और तीन में हासिल किया द्वितीय स्थान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव रत्नावली में लगातार छठी बार ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। एक से चार नवंबर तक आयोजित हीरक जयंती समारोह में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कॉलेज ने 14 विधाओं में प्रथम और तीन में द्वितीय स्थान हासिल कर पानीपत का गौरव बढ़ाया।
कॉलेज के प्रतिभागियों ने लूर डांस, हरियाणवी भजन, ड्यूट रागनी, हरियाणवी फैशन शो, हरियाणवी कोरियोग्राफी, हरियाणवी गजल, फोक कॉस्ट्यूम (मेल व फीमेल), मोनो एक्टिंग, ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी, हरियाणवी पोएट्री, वन एक्ट प्ले, रसिया ग्रुप डांस और सांग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, सोलो डांस मेल, हरियाणवी लोकगीत और पॉप सॉन्ग हरियाणवी में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल के कुलपति डॉ. दिनेश अग्रवाल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और रजिस्ट्रार वीरेंद्र पाल सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। रसिया ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुति पर हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन जसमेर सिंह बंजारा ने विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला, उपप्रधान वीरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर और प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और सांस्कृतिक टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और हरियाणवी संस्कृति के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है। सांस्कृतिक टीम में डॉ. रामनिवास, डॉ. नीलू खालसा, डॉ. विजय सिंह, डॉ. रजनी शर्मा और डॉ. अकरम खान सहित अन्य प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा।
19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें