फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कांग्रेस कार्यकर्ता चौपालों में जाकर भाजपा की सच्चाई उजागर करेंगे कार्यकर्ता - मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव और चौपाल-चौपाल जाकर भाजपा की कथित वोट चोरी व लोकतंत्र पर प्रहार के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। पार्टी कार्यकर्ता जनता को बताएंगे कि किस प्रकार हेराफेरी के जरिए सत्ता हासिल कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया गया।
विज्ञापन

रमेश मलिक ने कहा कि वोट चोरी पर कांग्रेस द्वारा लगातार उठाए जा रहे सवालों ने भाजपा को बेनकाब कर दिया है। देश की जनता अब इस मुद्दे पर जागरूक होकर जवाबदेही मांग रही है। उन्होंने बताया कि पानीपत ग्रामीण के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक गांव तक पहुंचकर सच्चाई जनता के सामने रखें। कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें