फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अंडर-14 में आर्य गर्ल्स की टीम लगातार 10वीं बार बनी चैंपियन

विज्ञापन
आर्य गर्ल्स प​​ब्लिक स्कूल में ​खिलाड़ियों के साथ स्कूल प्रबंधन। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-दो हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण और अंडर-19 वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस टूर्नामेंट के अंडर-14 वर्ग में कॉलेज की टीम लगातार 10वीं बार चैंपियन बनी है।
पांच दिवसीय प्रतियोगिता दो से छह सितंबर तक ऊंटला गांव स्थित गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-19 वर्ग में विद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की इस उपलब्धि पर वाइस चेयरमैन कमल किशोर, मैनेजर अरुण कुमार, कैशियर नरेश गर्ग और वाइस प्रिंसिपल अनुभा गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हॉकी कोच धर्मेंद्र सिंह और एथलेटिक्स कोच प्रदीप मलिक ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें