फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्य कॉलेज की बेसबॉल टीम इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में बनी उपविजेता

विज्ञापन
आर्य पीजी कॉलेज में पदक विजेता ​खिसलाड़ियों के साथ कॉलेज प्रबंधन। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
पांच खिलाड़ियों का ऑल इंडिया कैंप के लिए चयन, प्राचार्य ने किया सम्मानित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की बेसबॉल टीम ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम के पांच खिलाड़ियों सुराखा, जवनप्रीत, समीर, अंशुल और सौरभ पांडे का चयन ऑल इंडिया कैंप के लिए हुआ है।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खेल विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण और खेल विभाग की टीम को दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि क्वालीफाइंग मुकाबले में आर्य कॉलेज की टीम ने एसडी कॉलेज को 7-5 से हराकर लीग चरण में प्रवेश किया। इसके बाद लीग मुकाबलों में आरकेएसडी कॉलेज को 6-2 और एसए जैन कॉलेज, अंबाला को 7-5 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


खेल विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण ने बताया कि कॉलेज के सुराखा, जवनप्रीत, समीर, अंशुल और सौरभ पांडे का चयन ऑल इंडिया कैंप के लिए हुआ है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया। इस अवसर पर कोच राजेंद्र देशवाल, कोच सुनील पहल, अनूप गुलिया, सुमित और प्राध्यापिका रजनी मौजूद रहीं।
9

आर्य पीजी कॉलेज में पदक विजेता खिसलाड़ियों के साथ कॉलेज प्रबंधन। स्रोत : कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें