राजकीय कॉलेज इसराना में आत्मरक्षा के गुर सीखती छात्राएं। संवाद
इसराना। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इसराना में महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित चार दिवसीय बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन छात्राओं ने सीखी गई तकनीकों का प्रदर्शन किया।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सुषमा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था। जिला खेल विभाग की ताइक्वांडो कोच पूनम सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और हर परिस्थिति में सतर्क रहने की सलाह दी। इस मौके पर सरीन और डॉ. शोभा उपस्थित रहीं।
7